RRB NTPC Inter Level Recruitment 2025

Table of Contents

RRB NTPC Inter Level Recruitment 2025: हेलो दोस्तों, आज हम बात करेंगे RRB NTPC Inter Level भर्ती 2025 के बारे में। यह परीक्षा भारतीय रेलवे द्वारा कराई जाती है और इसका संचालन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) करता है। यह भर्ती रेलवे के Non-Technical Popular Categories (NTPC) पदों के लिए होती है। इसमें क्लर्क, टाइपिस्ट, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर, अकाउंट असिस्टेंट, जूनियर टाइम कीपर जैसे कई अच्छे पद शामिल होते हैं। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो 12वीं (इंटरमीडिएट) पास हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), जरूरत पड़ने पर टाइपिंग टेस्ट, और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाता है। कुल मिलाकर, यह 12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का एक शानदार मौका है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ(Important Dates):

  • ग्रैजुएट लेवल के लिए नोटिफिकेशन जारी: 21 अक्टूबर 2025|
  • ग्रैजुएट लेवल आवेदन शुरू: 21 अक्टूबर 2025।
  • ग्रैजुएट लेवल आखिरी तारीख: 20 नवम्बर 2025।
  • 12वीं (अंडरग्रैजुएट) लेवल के लिए आवेदन शुरू: 28 अक्टूबर 2025|
  • 12वीं लेवल के लिए आखिरी तारीख: 27 नवम्बर 2025।

आवेदन शुल्क(Application Fee):

  • सामान्य (UR/OBC) के लिए: ₹ 500
  • SC/ST, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर आदि श्रेणियों के लिए: ₹ 250
  • वापसी (रिफंड) की व्यवस्था: UR/OBC को ₹ 400 वापस होगा और अन्यों को पूर्ण रिफंड।

आयु सीमा(Age Limit):

  • अंडरग्रैजुएट (12वीं पास) पदों के लिए: 18 से 30 वर्ष
  • ग्रैजुएट लेवल पदों के लिए: 18 से 33 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों में उम्र में छूट लागू है

पदों की जानकारी (Vacancy Details):

  • ग्रैजुएट लेवल: कुल 5,810 पद 
  • अंडरग्रैजुएट : कुल 3,050 पद

अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोतिफ़िकतिओन पढ़े |

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links):

Important Links
Apply Now Click Here
Download Notification Click Here
Official Website Click Here

चयन प्रक्रिया(Selection Process):

  1. CBT-1 कंप्यूटर आधारित टेस्ट
  2. CBT-2 
  3. टाइपिंग टेस्ट / CBAT
  4. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  5. मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)

कैसे आवेदन करें(How to Apply):

  • आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें (उदाहरण के लिए Railway Recruitment Board के क्षेत्रीय पोर्टल)।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक विवरण भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें (ऑनलाइन या निर्धारित माध्यम से)।
  • आवेदन पुष्टि कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट/डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।

RRB NTPC Inter Level Recruitment 2025 से जुड़े 10 सामान्य प्रश्न (FAQ)

1. प्रश्न: RRB NTPC 2025 भर्ती का आयोजन कौन करता है?
उत्तर: इस भर्ती का आयोजन भारतीय रेलवे (Indian Railways) के अंतर्गत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा किया जाता है।

2. प्रश्न: RRB NTPC Inter Level भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना आवश्यक है।

3. प्रश्न: RRB NTPC 2025 के लिए आवेदन करने की आयु सीमा क्या है?
उत्तर: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी)।

4. प्रश्न: इस भर्ती में कौन-कौन से पद शामिल हैं?
उत्तर: इसमें क्लर्क, टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क आदि पद शामिल हैं।

5. प्रश्न: आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर:

  • सामान्य / OBC उम्मीदवारों के लिए ₹500
  • SC/ST, PwBD, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए ₹250

6. प्रश्न: चयन प्रक्रिया में कितने चरण होते हैं?
उत्तर: चयन प्रक्रिया में CBT-1 परीक्षा, CBT-2 (यदि लागू), टाइपिंग टेस्ट/CBAT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।

7. प्रश्न: आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन?
उत्तर: आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जो RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी की जाएगी।

8. प्रश्न: परीक्षा किस भाषा में होगी?
उत्तर: RRB NTPC परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

9. प्रश्न: क्या आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा?
उत्तर: हाँ, जो उम्मीदवार CBT-1 परीक्षा में शामिल होंगे उन्हें आंशिक शुल्क वापसी दी जाएगी UR/OBC उम्मीदवारों को ₹400 और अन्य वर्गों को पूरा ₹250 वापस किया जाएगा।

10. प्रश्न: RRB NTPC परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
उत्तर: उम्मीदवार को सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति पर ध्यान देना चाहिए और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top